angelwingscare.in

Bsc nursing 2026 full details

बीएससी नर्सिंग 2026 के बारे में पूरी जानकारी

BSC Nursing Kya Hai – BSC नर्सिंग क्या है?

B.Sc Nursing एक Medical Field से जुड़ा 4 वर्षीय स्नातक (Graduation) स्तर का कोर्स है। इसका पूरा नाम Bachelor of Science in Nursing होता है। यह कोर्स 12वीं (Science stream) के बाद किया जा सकता है। इसमें छात्रों को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियाँ दी जाती हैं — जैसे मरीज की देखभाल कैसे करनी है, डॉक्टर की इलाज प्रक्रिया में कैसे सहायता करनी है, और अस्पताल में स्वास्थ्य प्रबंधन से संबंधित अन्य कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाता है।

BSc नर्सिंग के लिए योग्यता की आवश्यकता

B.Sc Nursing कोर्स में प्रवेश लेने के लिए कुछ आवश्यक योग्यताएँ पूरी करना जरूरी होता है।

  • उम्मीदवार को 12वीं कक्षा (साइंस बायोलॉजी स्ट्रीम) से न्यूनतम 50% से 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।

  • भारत में B.Sc Nursing में एडमिशन आमतौर पर छात्र के 12वीं के अंकों के आधार पर दिया जाता है।

  • हालांकि, AIIMS, PGIMER जैसे शीर्ष संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए नेशनल या स्टेट लेवल एंट्रेंस एग्ज़ाम पास करना आवश्यक होता है।

  • विदेशों में B.Sc Nursing के लिए किसी विशेष एंट्रेंस परीक्षा की आवश्यकता नहीं होती।

आयु सीमा (Age Limit):
B.Sc Nursing कोर्स करने के लिए छात्र की आयु कम से कम 17 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।

बीएससी नर्सिंग कैसे करें?

बीएससी नर्सिंग कोर्स आप दो तरह से कर सकते है। Government College और Private College दोनों में एडमिशन लेने का तरीका थोड़ा अलग है। तो हम यह भी जान लेते है की दोनों में एडमिशन लेने का तरीका क्या है?

Government College: दोस्तों यदि आप भी बीएससी नर्सिंग का कोर्स Government College से करना चाहते है तो आपको सबसे पहले Entrance Exam Qualified करना परता है। हाला की कुछ राज्य के Government College में छात्रों के 12th में प्राप्त अंक पर मेरिट लिस्ट तैयार कर एडमिशन ले लिया जाता है।  

Private College: यदि आप किसी भी Private College में Admission लेना चाहते है इसमें भी कुछ College जो बहुत ज्यादा Popular है या बोले तो बहुत अच्छे है। ये सभी कॉलेज में आपको एडमिशन लेने के लिए आपको Entrance Exam Qualified करना परता है। वही कुछ कॉलेज में आपका एडमिशन 12th में प्राप्त अंक के आधार पर हो जाता है।

भारत में सरकारी कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग की फीस लगभग 20000 रुपये प्रति वर्ष है। निजी कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग फीस की लागत हर कॉलेज में अलग-अलग होती है और यह पाठ्यक्रम की अवधि, सेमेस्टर की संख्या और एक सेमेस्टर में घंटों की संख्या पर निर्भर करती है।

बैचलर ऑफ साइंस नर्सिंग चार साल का डिग्री कोर्स है जो चिकित्सा विज्ञान और नैदानिक विज्ञान सहित नर्सिंग पेशे से संबंधित सभी पहलुओं का अवलोकन प्रदान करता है। चार साल के लिए बैचलर ऑफ साइंस नर्सिंग डिग्री प्रोग्राम की औसत लागत लगभग 100000 रुपये है

बीएससी नर्सिंग करने के फायदे

B.Sc Nursing एक ऐसा कोर्स है जिसे पूरा करने के बाद छात्रों के लिए रोज़गार के कई अवसर खुल जाते हैं। यह कोर्स हमेशा से ही कैरियर के दृष्टिकोण से एक अच्छा विकल्प रहा है, और भविष्य में भी इसकी मांग बनी रहने की संभावना है। खासकर कोविड-19 महामारी के बाद से इस क्षेत्र में नौकरी पाना और भी आसान हो गया है।

B.Sc Nursing करने के बाद उम्मीदवार किसी भी अस्पताल (Hospital) में नर्स के रूप में कार्य कर सकता है। इसके अलावा, नर्सिंग होम, क्लिनिक, और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं।
इस कोर्स को पूरा करने के बाद छात्र नर्सिंग साइंस स्कूल या कॉलेज में शिक्षक (Teacher) के रूप में भी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
साथ ही, जब सरकारी अस्पतालों में भर्तियाँ निकलती हैं, तो उम्मीदवार सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बीएससी नर्सिंग सिलेबस

bsc nursing ka syllabus लगभग सभी बीएससी नर्सिंग कॉलेज, संस्थान में समान ही होता है। कॉलेज के अनुसार थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है। हम यहां पर 4 वर्ष के बीएससी नर्सिंग का सिलेबस शेयर कर रहे हैं।

bsc nursing syllabus 1st year in hindi

  • Anatomy and Physiology : शरीर रचना विज्ञान और शरीर विज्ञान
  • Nutrition and Biochemistry :पोषण और जैव रसायन
  • Nursing Foundation : नर्सिंग फाउंडेशन
  • Physiology : शरीर क्रिया विज्ञान
  • Microbiology : कीटाणु-विज्ञान
  • Introduction to Computers : कंप्यूटर का परिचय
  • English

बीएससी नर्सिंग सिलेबस 2nd ईयर

  • Sociology : नागरिक शास्त्र
  • Medical Surgical Nursing-I : मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग-I
  • Pharmacology, Pathology and Genetics- फार्माकोलॉजी, पैथोलॉजी तथा जेनेटिक्स
  • Community Health Nursing-I : सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग-I
  • Communicational and Educational Technology- संचार और शैक्षिक प्रौद्योगिकी

बीएससी नर्सिंग सिलेबस 3rd ईयर

  • Medical Surgical Nursing-II : मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग-II
  • Child Health Nursing : बाल स्वास्थ्य नर्सिंग
  • Mental Health Nursing : मानसिक स्वास्थ्य नर्सिंग
  • Nursing Research and Statistics : नर्सिंग अनुसंधान और सांख्यिकी
  • English Communication and Soft Skills : अंग्रेजी संचार और सॉफ्ट स्किल्स

बीएससी नर्सिंग सिलेबस फाइनल ईयर

  • Midwifery and Obstetric Nursing : मिडवाइफरी और प्रसूति नर्सिंग
  • Community Health Nursing : सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग
  • Management of Nursing Services and Education- नर्सिंग सेवाओं और शिक्षा का प्रबंधन
  • Environment Study : पर्यावरण अध्ययन

BSc नर्सिंग के लिए एंट्रेंस एग्ज़ाम की लिस्ट

  • NEET
  • CENTAC
  • SAAT
  • ITM NEST
  • BHU ENTRANCE EXAM

बीएससी नर्सिंग के लिए सरकारी कॉलेज

भारत में कई गवर्नमेंट और प्राइवेट इंस्टिट्यूट हैं जो B.Sc Nursing कोर्स उपलब्ध कराते हैं। नीचे कुछ प्रमुख सरकारी कॉलेजों की लिस्ट दी गई है:

  • ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस (AIIMS), नई दिल्ली

  • गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, नागपुर

  • गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, चंडीगढ़

  • ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ हाइजीन एंड पब्लिक हेल्थ, कोलकाता

  • ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस, भुवनेश्वर

  • ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस, जोधपुर

  • ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस, रायपुर

  • इलाहाबाद स्टेट यूनिवर्सिटी

बीएससी नर्सिंग के बाद गवर्नमेंट जॉब प्रोफाइल

B.Sc Nursing करने के बाद आप सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में विभिन्न पदों पर नौकरी कर सकते हैं। जॉब पोजीशन के अनुसार सैलरी और जिम्मेदारियाँ बढ़ती हैं। नीचे कुछ प्रमुख जॉब प्रोफाइल दी गई हैं:

  • Nurse – नर्स

  • Staff Nurse – स्टाफ नर्स

  • Senior Nurse – वरिष्ठ नर्स

  • Paediatric Nurse – बाल चिकित्सा नर्स

  • Nursing Supervisor – नर्सिंग पर्यवेक्षक

  • Nursing Superintendent – नर्सिंग अधीक्षक

  • Patient Care Coordinator – रोगी देखभाल समन्वयक

  • Medical Record Technician – मेडिकल रिकॉर्ड तकनीशियन

  • Assistant Nursing Superintendent – सहायक नर्सिंग अधीक्षक

बीएससी नर्सिंग सैलरी

शुरुआत में B.Sc Nursing की सैलरी लगभग ₹10,000 से ₹15,000 प्रति माह होती है। लेकिन 2–3 साल के अनुभव के बाद यह ₹50,000 से ₹70,000 प्रति माह तक बढ़ जाती है। 6–7 साल के अनुभव के बाद B.Sc Nursing की सैलरी ₹1,00,000 प्रति माह तक पहुंच सकती है।

B.Sc Nursing की सरकारी नौकरी की सैलरी मुख्य रूप से जॉब प्रोफाइल पर निर्भर करती है। नीचे कुछ प्रमुख जॉब प्रोफाइल और उनकी वार्षिक सैलरी दी गई है:

  • नर्स (Nurse) – ₹2,42,000

  • नर्स सुपरवाइजर (Nursing Supervisor) – ₹4,34,000

  • नर्सिंग एजुकेटर (Nursing Educator) – ₹3,90,000

  • साइकोलॉजिस्ट (Psychologist) – ₹6,80,000

  • मैनेजर (Manager) – ₹7,50,000

  • नर्सिंग ट्यूटर (Nursing Tutor) – ₹5,00,000

  • वार्ड केयर नर्स / इनफेक्शन कंट्रोल नर्स (Ward Care / Infection Control Nurse) – ₹5,00,000

  • जूनियर साइकियाट्रिक नर्स (Junior Psychiatric Nurse) – ₹3,50,000

Frequently Asked Question

B.Sc नर्सिंग कितने साल का कोर्स है?
B.Sc Nursing कोर्स चार साल का होता है, जिसमें स्टूडेंट्स को कोर्स के अंत में इंटर्नशिप भी करनी होती है।


B.Sc नर्सिंग के बाद क्या करें?
नर्सिंग में ग्रेजुएशन करने के बाद आप साइकोलॉजी, हॉस्पिटल मैनेजमेंट, पब्लिक हेल्थ, सोशल वर्क और अन्य संबंधित क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं।


B.Sc Nursing की सैलरी (per month)
B.Sc Nursing की सैलरी देश और शहर के अनुसार अलग-अलग होती है। भारतीय सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल में Beginner B.Sc Nursing करने वालों की सैलरी लगभग ₹15,000–25,000 प्रति माह होती है।
अनुभवी नर्सों की सैलरी लगभग ₹50,000–80,000 प्रति माह तक हो सकती है।


B.Sc Nursing क्या है?
B.Sc Nursing (Bachelor of Science in Nursing) एक 4 साल का अंडरग्रेजुएट नर्सिंग कोर्स है, जिसमें छात्रों को इंटर्नशिप करनी होती है। नर्स का मुख्य काम डॉक्टर के सहायक के रूप में कार्य करते हुए मरीज़ों की देखभाल करना और उनकी दवाइयों का ध्यान रखना होता है।


B.Sc Nursing Full Form
B.Sc Nursing की फुल फॉर्म है Bachelor of Science in Nursing, जो एक अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम है।

How many marks required for B.Sc Nursing in AIIMS?

The minimum cutoff score to qualify for admission into AIIMS for a BSc in nursing is 55 for General category, 45 – 50 for OBC category, 30 – 40 for SC/ST category.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

angelwingscare.in

Whatsapp Number pe message kare